हैदराबाद के होटल में अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध मौत, कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला शव

Image credit: Internet

हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके में स्थित मैरियट एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स होटल में 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया. मृतक की पहचान कैलिफोर्निया निवासी मिशेल ब्रायन ली के रूप में हुई है, जो 2 नवंबर को अपने बिजनेस पार्टनर के साथ कारोबारी यात्रा पर हैदराबाद आया था. 4 नवंबर की शाम से उसके फोन का जवाब नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों ने मास्टर चाबी से कमरा खोला, जहां वह बिस्तर पर बेहोश मिला. मेडिकल टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी.   Read More ...

free visitor counters