Ayodhya Deepotsav: 30 लाख दीयों से जगमग होगी रामनगरी, 2100 ड्रोन दिखाएंगे प्रभु राम की लीला

Image credit: Internet

रामनगरी अयोध्या में इस वर्ष होने वाले दसवें दीपोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होगा क्योंकि मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति शिरकत करेंगे. अयोध्या को त्रेतायुग की तर्ज पर सतरंगी लाइटों और 30 लाख से अधिक दीपकों की जगमगाहट से सजाया जा रहा है. इसके साथ ही 2500 से अधिक महिलाओं द्वारा एक साथ सरयू आरती और 2100 ड्रोन्स के जरिए प्रभु श्रीराम की लीलाओं का अद्भुत प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होगा. इस आयोजन में तीन देशों और सात राज्यों की रामलीला का मंचन भी किया जाएगा.   Read More ...

free visitor counters