धनतेरस की खरीदारी ने थामी दिल्ली की रफ्तार, चांदनी चौक से गुरुग्राम हाईवे तक लगा लंबा जाम, घंटों फंसे लोग

Image credit: Internet

Dhanteras Traffic Jam: धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ ने शुक्रवार को दिल्ली की रफ्तार थाम दी. सोना-चांदी, आभूषण और बर्तन खरीदने निकले लोगों के कारण चांदनी चौक और सदर बाजार समेत कई व्यस्त इलाकों में भारी जाम लगा. पीरागढ़ी, मधुबन चौक, नेताजी सुभाष प्लेस, एम्स, आश्रम, आईटीओ और बारापुला फ्लाईओवर पर वाहन रेंगते नजर आए. दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग और एनएच-48 पर भी लंबी कतारें लगी रहीं. कई यात्रियों ने शिकायत की कि कुछ मिनटों का सफर तय करने में घंटों लग गए. पार्किंग की समस्या और गलत दिशा में वाहन चलाने से भी परेशानी बढ़ी.   Read More ...

free visitor counters