Haryana Weather : हरियाणा में बदला मौसम! फरीदाबाद में बारिश, अंबाला से कुरुक्षेत्र तक औरेंज अलर्ट

Image credit: Internet

Haryana Weather News : हरियाणा का मौसम बदल गया है. फरीदाबाद में दोपहर करीब 2:30 बजे से हल्की बारिश हो रही है, जो कभी तेज तो कभी धीमी पड़ रही है. इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग की ओर से अंबाला, फरीदाबाद, गुड़गांव, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल और रेवाड़ी के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाओं (40-60 किमी प्रति घंटा) और मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) की अत्यधिक संभावना है. इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि 31 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, समेत कई जिलों में मौसम बदल सकता है.   Read More ...

free visitor counters