समंदर का पानी गरम क्यों हो रहा, मछलियां हो रहीं गायब, अलनीनो का असर या कोई नया खतरा?

Image credit: Internet

Marine Heatwave Impact: देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच समंदर का भी तापमान बढ़ गया है. समंदर के बढ़ते इस तापमान ने मछलियों के व्यवहार को बदल दिया है. केरल समेत कई तटीय इलाकों में मछलियां अब पहले की तरह किनारे के पास नहीं मिल रहीं. वे ठंडे पानी की तलाश में गहराई या दूर समुद्र की ओर जा रही हैं. इसके कारण मछुआरों को खाली जाल लेकर लौटना पड़ रहा है और उनकी लागत बढ़ रही है. साथ ही जेलीफिश की संख्या बढ़ने से भी परेशानी बढ़ गई है. वैज्ञानिक इसे मरीन हीटवेव और जलवायु परिवर्तन का असर मानते हैं. यह बदलाव आने वाले समय में समुद्री जीवन और मछुआरों की आजीविका पर गंभीर असर डाल सकता है.   Read More ...

free visitor counters