जालौर किले में पत्थर फेंको, किस्मत आजमाओ! टिक गया तो पूरी होगी हर मुराद, किस्मत आजमाने उमड़ते लोग

Image credit: Internet

Jalore Fort Tradition : राजस्थान के जालौर किले में इतिहास सिर्फ पुरानी दीवारों और किवदंतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की अनोखी परंपराओं में आज भी जीवंत नजर आता है. इन्हीं में से एक है “मलिक शाह की जुती” और “खान के बूट” नाम के रहस्यमयी पत्थर, जो पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. किले में आने वाला हर व्यक्ति इन पत्थरों को सिर्फ देखने नहीं, बल्कि अपनी किस्मत आजमाने जरूर पहुंचता है. लोक मान्यता के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति नीचे से पत्थर फेंककर इन पर टिकाने में सफल हो जाता है, तो उसकी मनोकामना पूरी होती है. यही वजह है कि यहां हर दिन लोगों की भीड़ जुटती है, जहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ इस परंपरा में हिस्सा लेते दिखाई देते हैं. पत्थर फेंकते समय उनके चेहरों पर उम्मीद और रोमांच साफ झलकता है. हालांकि इस परंपरा का कोई ठोस ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, लेकिन लोक विश्वास ने इसे आज भी जीवित रखा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह परंपरा अब जालौर किले की पहचान बन चुकी है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.   Read More ...

free visitor counters