Video: देखने में खिलौना, काम में शेर! 25 हजार के इस नेपाली जुगाड़ ने खेती में मचाया धमाल, सालाना 1 लाख की बचत

Image credit: Internet

Mini Tractor Innovation: क्या आपने कभी सोचा है कि ₹25,000 की मामूली मशीन लाखों के ट्रैक्टर को पसीने छुड़ा सकती है? पूर्णिया के ठाडा गांव के किसान राजेश कुमार ने इसे हकीकत कर दिखाया है. नेपाल से लाए गए एक छोटे जुगाड़ ट्रैक्टर ने उनके 4 एकड़ खेत की सूरत बदल दी है. राजेश अब जुताई के लिए भारी किराए वाले ट्रैक्टरों का इंतजार नहीं करते. महज 1 लीटर प्रति घंटा तेल की खपत करने वाला यह छोटा उस्ताद उन तंग रास्तों और कोनों में भी पहुंच जाता है जहां बड़े ट्रैक्टर फेल हो जाते हैं. इस अजब-गजब जुगाड़ का सबसे बड़ा फायदा उनकी जेब को हुआ है. सालाना ₹1 लाख के किराए की बचत के साथ-साथ गहरी जुताई से पैदावार भी बंपर हो रही है.राजेश का यह मिनी ट्रैक्टर आज पूरे जिले के किसानों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है, जो साबित करता है कि खेती में मुनाफा बढ़ाने के लिए भारी मशीनें नहीं, बल्कि सही जुगाड़ की जरूरत है.   Read More ...

free visitor counters