IMD Heatwave Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में लू का तांडव! 44 डिग्री टॉर्चर के लिए हो जाएं तैयार

Image credit: Internet

IMD Heatwave Alert 2026: उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में सूरज की तपिश अब जानलेवा होने लगी है. अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही गर्मी ने अपने तेवर इतने कड़े कर लिए हैं कि पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर जा चुका है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक लू का भयंकर प्रकोप रहेगा. दिल्ली में कल तापमान 42 डिग्री था, जिसके आज 43 डिग्री और आने वाले दो दिनों में 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं. भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव के अनुसार, इस बार हीटवेव की स्थिति काफी गंभीर है क्योंकि रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे शरीर को रिकवरी का वक्त नहीं मिल पा रहा है. (Photos : PTI)   Read More ...

free visitor counters