जिंदगी लीलने लगा पेट्रोल! बीच रास्ते खाली हुआ एंबुलेंस का फ्यूल टैंक, तड़प-तड़प कर गई मरीज की जान

Image credit: Internet

ओडिशा के कटक में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पेट्रोल की कमी ने एक मरीज की जिंदगी छीन ली. जानकारी के मुताबिक केंद्रपाड़ा निवासी प्रकाश कुमार टांडी ने कथित तौर पर जहर खा लिया था. उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने पर भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया. आरोप है कि रास्ते में काठजोड़ी ब्रिज के पास एंबुलेंस का फ्यूल खत्म हो गया और गाड़ी बीच सड़क पर रुक गई. इलाज में हुई देरी के कारण मरीज ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद राज्य में एंबुलेंस व्यवस्था और फ्यूल संकट को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है.   Read More ...

free visitor counters