तुम सोना-चांदी के पीछे भाग रहे, यहां पर है 400 करोड़ की कॉफी कप! आखिर कौन है इसका मालिक?

Image credit: Internet

Hyderabad News: हैदराबाद के सातवें निज़ाम मीर उस्मान अली खान की शाही जिंदगी से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं. लेकिन इस बार चर्चा में हैं वे दो खास कॉफ़ी कप, जिनकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. पुरानी हवेली स्थित निज़ाम म्यूज़ियम में रखे ये टर्किश कॉफ़ी कप सोने से बने हुए हैं और इनमें सैकड़ों असली हीरे जड़े हुए हैं. बताया जाता है कि इन दोनों कपों की कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 400 करोड़ रुपये आंकी जाती है.ये कप सिर्फ शाही बर्तन नहीं, बल्कि उस दौर की बेमिसाल रईसी और कारीगरी की पहचान माने जाते हैं. निज़ाम इन कपों में खास टर्किश ब्लैक कॉफ़ी पिया करते थे, जिसे उस समय शाही मेहमानों के बीच बेहद खास माना जाता था. कपों की डिजाइन में उस्मानी और भारतीय कला का अनोखा मेल दिखाई देता है. म्यूज़ियम में आने वाले पर्यटक इन कपों को देखकर सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं. यहां निज़ाम की कई और अनमोल चीजें भी मौजूद हैं, जिनमें सोने के टिफिन बॉक्स, हीरों से जड़ी तलवारें और विशाल लकड़ी की अलमारी शामिल हैं. यह कहानी सिर्फ दो कपों की नहीं, बल्कि उस दौर की है जब हैदराबाद दुनिया के सबसे अमीर और शाही शहरों में गिना जाता था.   Read More ...

free visitor counters