Aaj Ka Mausam 31 October 2026: बिहार-UP से दिल्ली और पंजाब तक बारिश, 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD अलर्ट
Aaj Ka Mausam 31 October 2026: चक्रवाती तूफान अर्नब तो अब इतिहास में दर्ज हो चुका है, लेकिन इसका असर आने वाले 5 से 6 दिनों तक महसूस किया जाएगा. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में उठे इस तूफान के बाद समंदर में नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है. नए लो प्रेशर एरिया के एक-दो दिनों में डिप्रेशन में तब्दील होने की पूरी संभावना है. दूसरी तरफ, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में बारिश का माहौल बना हुआ है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के अन्य प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को झटका, तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से ऋषभ पंत बाहर
01-11-26 10:11:16am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail