Congress Rally Live: आज CEC के खिलाफ कांग्रेस की रामलीला मैदान में रैली, छावनी में बदली दिल्ली, राहुल बोले- प्रोटेस्ट भी करो, खरीदारी भी

Image credit: Internet

Ramleela Maidan Rally Live: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली होने जा रही है. विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर को वापस लेने की मांग उठा रहा है. रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात रहेंगे. मैदान को 14 जोन में बांटा गया है और 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी होगी. इस बीच राहुल गांधी ने रैली में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे प्रदर्शन और मार्च के साथ दिल्ली के बाजारों से खरीदारी भी करें ताकि त्योहारों के मौसम में छोटे व्यापारियों को फायदा मिल सके.   Read More ...

free visitor counters