Ajab Gajab: बीकानेर में गजब का संयोग, एक ही कॉलेज में पति-पत्नी की 8 जोड़ियां, 4 कपल तो एक ही विभाग में कार्यरत

Image credit: Internet

Dungar College Bikaner Unique Story: बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ रिश्तों और आपसी तालमेल की भी खास मिसाल देखने को मिलती है. यहां आठ ऐसे पति-पत्नी हैं, जो एक ही कॉलेज में विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ विभागीय जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं. इनमें चार जोड़े ऐसे हैं, जो एक ही विभाग में साथ काम करते हैं. कॉलेज के इन शिक्षकों का मानना है कि एक ही कार्यस्थल पर होने से एक-दूसरे की जिम्मेदारियों और परिस्थितियों को समझना आसान हो जाता है. जियोग्राफी विभाग के डॉ. देवेश सहारण और डॉ. श्वेता नेहरा पिछले 18 साल से साथ हैं. वहीं समाजशास्त्र विभाग के डॉ. शेरसिंह कुड़ी और डॉ. पूजा चौधरी को इस प्रोफेशन में आए अभी छह महीने हुए हैं. दोनों जोड़ों के अनुभव बताते हैं कि घर और नौकरी के बीच बेहतर तालमेल, बातचीत और सहयोग से रिश्ते मजबूत होते हैं. डूंगर कॉलेज के ये शिक्षक युवाओं के लिए भी आपसी समझ और धैर्य की मिसाल पेश कर रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters