बिना पहाड़ों के गुफाओं का रहस्य... हैदराबाद के सुरेंद्रपुरी मंदिर जैसा सुकून कहीं नहीं!

Image credit: Internet

Hyderabad News : हैदराबाद के पास स्थित सुरेंद्रपुरी एक ऐसी जगह बनकर उभरी है, जहां आस्था और रोमांच एक साथ महसूस होते हैं. यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे आप किसी पहाड़ी गुफा में प्रवेश कर रहे हों, लेकिन खास बात यह है कि ये गुफाएं पूरी तरह कृत्रिम हैं. मंदिर के भीतर जाने के लिए सीधे रास्ते की बजाय संकरी और घुमावदार गुफाओं से होकर गुजरना पड़ता है, जो इस अनुभव को और भी खास बना देता है. भीषण गर्मी के बावजूद इन गुफाओं के अंदर ठंडक बनी रहती है, जो किसी प्राकृतिक एसी जैसा अहसास देती है. अंदर की दीवारों पर की गई बारीक नक्काशी और पौराणिक दृश्यों की झलक श्रद्धालुओं को एक अलग ही दुनिया में ले जाती है. यहां नर्कलोक और पाताल लोक के दृश्य इतने जीवंत तरीके से दर्शाए गए हैं कि हर उम्र के लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं. साथ ही 12 ज्योतिर्लिंग और 108 दिव्यदेशम मंदिरों की प्रतिकृतियां इसे और खास बनाती हैं. यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो एक दिन में आध्यात्मिकता, कला और अनोखा अनुभव लेना चाहते हैं.   Read More ...

free visitor counters