Video: 400 किलो डेली सेल, बिहार-झारखंड तक डिमांड! गोड्डा की वो महंगी दुकान, जहां स्वाद के आगे फीकी है कीमत
Godda Famous Sweets Shop Shanti Prasad Sahu: झारखंड के गोड्डा जिले में मिठाई बॉक्स शॉप केवल एक दुकान नहीं, बल्कि शुद्धता और स्वाद का एक भरोसेमंद ब्रांड बन चुकी है. ललमटिया से शुरू हुआ शांति प्रसाद साह का यह सफर आज बिहार और झारखंड के सरहदों को लांघकर अपनी मिठास बिखेर रहा है. इस दुकान की साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां रोजाना औसतन 400 किलो मिठाइयों की बिक्री होती है. शुद्ध दूध और पारंपरिक विधि से तैयार होने वाली यहां की 24 से अधिक वैरायटी की मिठाइयों की डिमांड भागलपुर (बिहार) तक है. संचालक शांति प्रसाद बताते हैं कि मिलावट के दौर में उन्होंने केवल शुद्धता को अपनी पूंजी बनाया. यही कारण है कि जिले की सबसे महंगी दुकानों में शुमार होने के बावजूद यहां ग्राहकों का तांता लगा रहता है. ललमटिया के पैतृक घर से शुरू हुए इस कारोबार का विस्तार अब गोड्डा शहर के हटिया चौक तक हो चुका है. जहां नई शाखा के जरिए शहरी ग्राहकों को असली स्वाद परोसा जा रहा है. Read More ...
Related posts
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के डीजीपी को बदला, संदीप राय राठौड़ होंगे नए पुलिस चीफ
AAP से झटका लगाने के बाद राघव चड्डा की आई पहली फोटो, जानें क्या कर रहे थे?
सॉस और केचप में क्या है अंतर? 99% कर बैठते हैं ये भूल, बन जाते हैं पढ़े-लिखे गवार
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail