कमाई में हिट, सेहत रखे फिट... चुकंदर के साथ किसान कर रहा सहफसली खेती, मुनाफा हो रहा डबल

Image credit: Internet

Chukandar ki kheti: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज ब्लॉक के किसान अशोक कुमार मौर्य ने पारंपरिक खेती के साथ चुकंदर की खेती शुरू कर अच्छी आय का रास्ता बनाया है. पहले वे सामान्य फसलें उगाते थे. लेकिन अपेक्षित मुनाफा नहीं मिल रहा था. हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने खेती को ही अपना पेशा बनाया और बाजार में चुकंदर की लगातार मांग देखकर इसकी खेती शुरू की. वे बताते है कि हाइब्रिड किस्म का चुकंदर बड़े आकार और गहरे लाल रंग का होता है, जिसकी पैदावार अच्छी मिलती है. जैविक खाद के उपयोग से उनकी फसल की मांग भी बढ़ी है. उन्होंने सहफसली पद्धति अपनाते हुए चुकंदर के साथ नालियों में करेला और खीरा भी लगाया है. पांच बिस्वा में खेती कर वे लगभग 5-6 कुंतल उत्पादन की उम्मीद कर रहे है. जिससे लागत कम और आय अधिक होगी.   Read More ...

free visitor counters