Heavy Snowfall: सिंथन टॉप पर भारी बर्फबारी में फंसी दर्जनों गाड़ियां, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन

Image credit: Internet

Jammu Kashmir Snowfall Video: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और अनंतनाग जिलों की सीमा पर स्थित सिंथन टॉप (Sinthan Top) इलाके में कुदरत का कहर बरपा है. अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण इस दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर कई यात्री वाहन फंस गए हैं, जिससे यात्रियों की जान पर बन आई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी है और वाहन आधे से ज्यादा बर्फ में दबे हुए हैं. प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए रेस्क्यू टीमें (Rescue Teams) मौके पर रवाना कर दी हैं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर जारी है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी के बिना इन ऊंचाई वाले इलाकों का रुख न करें.   Read More ...

free visitor counters