बागेश्वर के कौसानी-चौकोड़ी क्षेत्रों में होती है चाय की खेती, पर्यटकों के लिए है आकर्षण का केंद्र, लोकल अर्थव्यवस्था का बन सकता है जरिया

Image credit: Internet

बागेश्वर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में चाय उत्पादन का इतिहास पहाड़ों की जलवायु और यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से जुड़ा है. चाय कारोबारी दान सिंह मालदार का नाम इस क्षेत्र में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने वालों में प्रमुखता से लिया जाता है. कौसानी का नाम आते ही सबसे पहले हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का ख्याल आता है. हालांकि, कौसानी की पहचान केवल पर्यटन तक सीमित नहीं है. यहां स्थित चाय बागान भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं. चाय की कतारों के बीच घूमना, खेती की प्रक्रिया को समझना और पहाड़ों के बीच चाय उत्पादन को करीब से देखना पर्यटकों के लिए एक अलग अनुभव है.   Read More ...

free visitor counters