प्रयागराज के एनसीजेडसीसी में 16 राज्यों से आये 575 शिल्पकार, हस्तनिर्मित सामान, कपड़े और पारंपरिक व्यंजन लगी स्टॉल, 4 नवंबर तक करें खरीदारी

Image credit: Internet

प्रयागराज के एनसीजेडसीसी में दीपावली शिल्प मेले का आयोजन हो रहा है. दिवाली पर घर सजाने से लेकर पारंपरिक कपड़े, हस्तनिर्मित सजावटी सामान और फर्नीचर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में आयोजित दीपावली शिल्प मेले में जा सकते हैं. यहां देश के 16 राज्यों से आए शिल्पकारों ने अपनी दुकानें लगाई हैं. पंजाब के पटियाला से आए दुकानदार पंजाबी सूट बेच रहे हैं. यहां सूट की कीमत 1300 रुपये रखी गई है. वहीं, छत्तीसगढ़ से आए मोहम्मद तौसीफ अख्तर के स्टॉल पर हाथ से तैयार की गई साड़ियां और अन्य कपड़े उपलब्ध हैं.   Read More ...

free visitor counters