IIT मद्रास कैंपस में प्यारा नजारा, मां हिरण सड़क पर ही बच्चे को पिलाने लगी दूध, देख भावुक हुए लोग!
IIT मद्रास के कैंपस में एक बेहद खूबसूरत पल देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल छू लिया. एक मां हिरण अपने छोटे से बच्चे को सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर दूध पिला रही थी. हैरानी की बात यह थी कि वहां से गुजर रही सभी गाड़ियां खुद-ब-खुद रुक गईं. न किसी ने हॉर्न बजाया, न ही किसी ने आगे बढ़ने की जल्दबाजी दिखाई. ड्राइवर हों, साइकिल चलाने वाले पैदल लोग सभी ने बस चुपचाप रुककर उस पल का सम्मान किया, उस मां की ममता को देखना चाहा ताकि मां और उसके बच्चे को कोई डर न लगे. करीब 18 सेकंड तक यह नजारा चलता रहा, लेकिन उन कुछ सेकंड्स में इंसान और प्रकृति के बीच एक बहुत ही खूबसूरत तालमेल नजर आया. IIT मद्रास का कैंपस वैसे भी अपनी हरियाली और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है, जहां हिरण अक्सर दिखाई दे जाते हैं. लेकिन यह पल खास इसलिए बन गया, क्योंकि इसने हमें एक छोटी सी लेकिन बड़ी सीख दी अगर हम थोड़ा सा धैर्य और समझदारी दिखाएं, तो इंसान और प्रकृति साथ मिलकर बहुत ही खूबसूरती से रह सकते हैं. Video Credit: Instagram-@vaibhav.creates.shorts Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
बेवकूफ-जोकर कही का...जय शाह का नाम लेते हुए ही संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी
26-03-26 03:03:25pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail