रैबीज वाले सांड ने मचाया हड़कंप, कई लोगों को किया घायल, आखिरकार यूं आया काबू में

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जिसे देख लोगों के भी होश उड़ गए. रैबीज से पीड़ित कुत्तों का आतंक तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन जब एक सांड को रैबीज हो जाए तो उसके आतंक का बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है. आमतौर पर भी लोग सांड से पंगा नहीं लेते. ऐसे में जब उसे रैबीज भी हो तो वो और भी खूंखार हो जाता है. इंस्टाग्राम अकाउंट @pashu__holic पर ऐसे ही एक सांड को पकड़ने का वीडियो शेयर किया गया. इस सांड ने मोहल्ले में आतंक मचा दिया था. उसे पकड़ने आई टीम को भी काफी मशक्क्त करनी पड़ी. आखिरकार बेहद मुश्किलों से उसे बेहोश कर पकड़ा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.   Read More ...

free visitor counters