अजब गजब: बीयर की सीलबंद बोतल में तैरती मिली मछली, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Image credit: Internet

अजब गजब: हैदराबाद के मल्लापुर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक वाइन शॉप से खरीदी गई सीलबंद बीयर की बोतल के अंदर छोटी मछली तैरती हुई पाई गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने जेपी वाइन्स से बीयर खरीदी थी और बोतल खोलने से पहले ही उसमें मछली दिखाई दी. मामले की सूचना पुलिस और आबकारी विभाग को दी गई है. अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैच के सैंपल लैब भेजे गए हैं.   Read More ...

free visitor counters