घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा आलू चिप्स, जानिए आसान तरीका

Image credit: Internet

आलू का नया मौसम आते ही घरों में बड़ी, पापड़ और चिप्स बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है. हालांकि कई बार लोग घर पर बाजार जैसा कुरकुरा चिप्स नहीं बना पाते. ऐसे में थोड़ी सावधानी से घर पर भी बाजार जैसा मुरमुरा आलू चिप्स तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले नए आलू का छिलका उतारकर उसे अच्छी तरह धो लें. इसके बाद चिप्स कटर से आलू को पतला-पतला काट लें. कटे हुए आलू को एक बाल्टी पानी में डालें और उसमें थोड़ा सा फिटकरी मिला दें. इससे आलू के टुकड़े आपस में चिपकते नहीं हैं और चिप्स ज्यादा कुरकुरे बनते हैं. इसके बाद पानी को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें हल्की मात्रा में फिटकरी डालकर कटे हुए आलू को करीब 10 मिनट तक उबालें. ध्यान रखें कि आलू पूरी तरह से न उबले, बस हल्का सा उबाल आ जाए. उबालने के बाद आलू को छानकर धूप में अच्छी तरह सुखा लें. चाहें तो ऊपर से सूती कपड़ा ढक सकते हैं, जिससे धूल नहीं लगेगी और चिप्स अच्छे से सूखेंगे. फिटकरी डालने से चिप्स ज्यादा मुरमुरे बनते हैं और तलते समय आपस में चिपकते नहीं हैं.   Read More ...

free visitor counters