VIDEO: कोच गंभीर और कप्तान ने बनाया फाइनल प्लान,ऐसे जीतेगा हिंदुस्तान

Image credit: Internet

नई दिल्ली. टीम इंडिया 8 मार्च को अहमदाबाद में इतिहास रचने उतरेगी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का अंधेरा इतिहास फैंस को डरा रहा है. जानिए अहमदाबाद के मैदान के आंकड़े और क्यों टी20 वर्ल्ड कप में भारत आज तक कीवी टीम को नहीं हरा पाया. क्या इंडिया 2023 का बदला ले पाएगी.इंग्लैंड को सेमीफाइनल में धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस मैदान को लेकर भारतीय फैंस की यादें थोड़ी मिली-जुली हैं, क्योंकि यहीं 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हमें हार मिली थी. आइए जानते हैं क्या कहते हैं आंकड़े. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए यह मैदान कुछ खास नहीं रहा. भारत ने इस स्टेडियम में कुल 10 मैच खेले हैं जिसमें से 7 जीते हैं और 3 हारे हैं. वहीं न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 मैच खेले और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है.   Read More ...

free visitor counters