अलवर में किसानों का नया दांव, खुद बना रहे प्याज के बीज, लागत घटी और मुनाफा तेजी से बढ़ा, देखें वीडियो

Image credit: Internet

Agriculture News : अलवर जिले के किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए नई सोच के साथ खेती में बदलाव ला रहे हैं. खासतौर पर प्याज की खेती में किसान अब बाजार पर निर्भर रहने के बजाय खुद ही बीज तैयार कर रहे हैं. इससे न सिर्फ उनकी लागत कम हो रही है, बल्कि मुनाफा भी बढ़ रहा है. खैरथल-तिजारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान प्याज के कण यानी बीज तैयार कर रहे हैं, जिसकी मांग भी बाजार में अच्छी बनी हुई है. किसान पहले महंगे बाहरी बीजों पर निर्भर थे, लेकिन अब खुद बीज तैयार कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं. इससे छोटे किसानों को भी सस्ते बीज मिल रहे हैं. कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तरीका कम लागत में ज्यादा फायदा देने वाला है. यही वजह है कि अब किसान प्याज के बीज उत्पादन को एक अतिरिक्त कमाई के जरिये के रूप में अपना रहे हैं और खेती के प्रति उनका नजरिया तेजी से बदल रहा है.   Read More ...

free visitor counters