Banana Cultivation: किसान करें केले की एकीकृत खेती, जानें पूरा गणित... होगा डबल मुनाफा

Image credit: Internet

Banana Cultivation: परंपरागत गेहूं-धान की खेती छोड़ नकदी फसल अपनाने की सोच रहे किसानों के लिए केला बेहतर विकल्प बन रहा है. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के किसान जोगेंद्र सिंह बताते है कि केले की एकीकृत बागवानी कम लागत में ज्यादा मुनाफा देती है. करीब 10 रुपये में मिलने वाला पौधा लगाकर किसान प्रति बीघा लगभग 2000 रुपये की लागत में फसल तैयार कर सकते है. 12 माह में तैयार होने वाले केले के एक पेड़ से 20-30 किलो तक उत्पादन मिलता है. जिसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है. साथ ही किसान केले के पेड़ों के बीच हरी सब्जियां उगाकर अतिरिक्त आमदनी भी कर रहे है. एक बार लगाए गए पौधों से 2-3 साल तक नए पौधे भी मिलते है. जिनकी बिक्री से आय बढ़ती है. फसल के बाद बचे तनों से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर खेत की उर्वरता भी बढ़ाई जाती है.   Read More ...

free visitor counters