Success Story : बाड़मेर की बेटी बनी जज, नाना का सपना किया पूरा, गांव से निकलकर रच डाला इतिहास

Image credit: Internet

Aditi Rathore civil judge in Gujarat : एक समय था जब बाड़मेर को बेटियों के लिए अच्छा नहीं माना जाता था, लेकिन उसी धरती से आज एक ऐसी कहानी सामने आई है जो समाज के लिए मिसाल बन गई है. राजस्थान पुलिस में डिप्टी रहे मूलसिंह भाटी ने सामाजिक तानों के बावजूद अपनी बेटियों को पढ़ाया और उन्हें शिक्षक बनाया. अब उनकी नातिन अदिति राठौड़ ने इस सोच को नई ऊंचाई देते हुए गुजरात में सिविल जज बनकर इतिहास रच दिया है. नांदड़ी की रहने वाली अदिति ने सिविल जज परीक्षा में 71वीं रैंक हासिल कर परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है. अदिति ने बचपन में ही न्यायिक सेवा में जाने का सपना देखा और उसे साकार कर दिखाया. एनएलयू पटियाला और एनएलयू जोधपुर से टॉप करने वाली अदिति की सफलता में उनकी मां और नाना का बड़ा योगदान रहा है, जो आज हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गई है.   Read More ...

free visitor counters