धौलपुर मंडी का रास्ता बना दलदल, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर किसान और आम लोग, हर कोई हो रहा परेशान

Image credit: Internet

PIublic Opinion : धौलपुर शहर की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी तक पहुंचने वाला रास्ता लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है. चोपड़ा महादेव मंदिर की ओर से मंडी जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर दूषित और बदबूदार पानी भरा रहता है, जिससे किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. खेतों में दिन-रात मेहनत करने वाले किसान जब अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं, तो उन्हें इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि फिसलकर गिरने और हादसों का खतरा भी बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय किए गए वादे अब सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं. लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन और मंडी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.   Read More ...

free visitor counters