Video: 5500 की मशीन, 30 हजार की कमाई! तकनीक से किस्मत बदल रिवर्स माइग्रेशन की बने मिसाल

Image credit: Internet

Success Story: पलायन के दंश को पीछे छोड़ तकनीक के सहारे आत्मनिर्भर बनने की एक शानदार तस्वीर अररिया के भरगामा से सामने आई है. सालों तक पंजाब की गलियों में मजदूरी करने वाले नागेश्वर पासवान आज अपने गांव में स्प्रे स्पेशलिस्ट के रूप में पहचाने जा रहे हैं. उनका यह सफर केवल 5500 रुपये की एक इलेक्ट्रॉनिक स्प्रे मशीन से शुरू हुआ. जो आज उन्हें महीने की 30 हजार रुपये तक की आय दे रहा है. नागेश्वर ने न केवल पंजाब की कठिन मजदूरी को अलविदा कहा कि बल्कि आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती की लागत भी कम की. वे प्रतिदिन 4-5 एकड़ खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करते हैं. खास बात यह है कि यह मशीन डीजल-पेट्रोल के खर्च से मुक्त है. एक बार चार्ज होने पर पूरे दिन साथ निभाती है. नागेश्वर की कार्यकुशलता ऐसी है कि अब भरगामा ही नहीं, बल्कि रानीगंज प्रखंड के किसान भी अपने खेतों में छिड़काव के लिए उन्हीं से संपर्क करते हैं. यह कहानी साबित करती है कि अगर सही तकनीक और इच्छाशक्ति हो, तो बिहार की मिट्टी में भी सोना उगाया जा सकता है.   Read More ...

free visitor counters