Video: 3 मिनट में ताजी गोभी जैसी मैजिक रेसिपी! घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल डिश, जानें रेसिपी
Aloo Gobhi Fry Recipe: सीतामढ़ी की रसोइयों में इन दिनों एक भुलाई जा चुकी पारंपरिक रेसिपी फिर से दस्तक दे रही है. सूखी गोभी की सब्जी, जो न केवल स्वाद में बेजोड़ है, बल्कि कामकाजी महिलाओं और बैचलर्स के लिए इंस्टेंट मील का बेहतरीन विकल्प साबित हो रही है. गृहणी खुशबू कुमारी के अनुसार यह रेसिपी कम समय और सीमित सामग्री में पौष्टिक भोजन का अद्भुत उदाहरण है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसकी तैयारी है. सूखी गोभी को महज तीन मिनट गुनगुने नमक के पानी में उबालने पर यह बिल्कुल ताजी गोभी की तरह फूलकर तैयार हो जाती है. मसालों को पानी के साथ गाढ़ा पेस्ट बनाकर भूनने की पारंपरिक तकनीक इसे जलने से बचाती है. सब्जी में एकसार सोंधापन लाती है. सरसों तेल में सुनहरे भुने हुए उबले आलू और गोभी, अदरक-लहसुन के पेस्ट और खड़े मसालों का मेल इस डिश को खास बनाता है. धीमी आंच पर पकने के बाद तैयार यह सब्जी पूरी, पराठे या सादी रोटी के साथ परोसने के लिए एकदम मुफीद है. सीतामढ़ी के घरों में यह क्विक और हेल्दी डिश अब लंच बॉक्स की पहली पसंद बनती जा रही है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
10 ओवर में 3 रन... वनडे क्रिकेट का महाकंजूस गेंदबाज, 48 गेंद तो खाली निकाल दिया
28-03-26 05:03:52pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail