बंगाल में एक बार फिर शुभेंदु vs ममता बनर्जी! सबसे बड़ी सीट पर क्या होगा महामुकाबला?
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर की चर्चा तेज हो गई है. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए 144 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में सबसे बड़ा नाम नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी का है पार्टी ने उन्हें दो अहम सीटों से मैदान में उतारा है. पहली सीट नंदीग्राम है, जहां से वह पहले से विधायक हैं. दूसरी सीट कोलकाता की भवानीपुर है. भवानीपुर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है. यही उनका घर और राजनीतिक क्षेत्र भी है. 2021 के चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन वहां उन्हें शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था. अब बीजेपी ने भवानीपुर से शुभेंदु को उतारकर सीधी चुनौती देने की रणनीति बनाई है. इससे ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी के बीच फिर बड़ी राजनीतिक लड़ाई की जमीन तैयार हो गई है. हालांकि टीएमसी ने अभी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है. लेकिन अगर ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ती हैं, तो इस सीट पर सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail