कुकर में पुलाव बनाते समय आजमाएं ये टिप्स, खिले रहेंगे चालव और स्वाद होगा लाजवाब
अगर घर पर जल्दी और स्वादिष्ट खाना बनाना हो, तो झटपट पुलाव एक अच्छा विकल्प है. सही तरीके से बनाया जाए तो प्रेशर कुकर में पुलाव बहुत ही स्वादिष्ट और खुशबूदार बनता है. पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर को गैस पर हल्का गर्म कर लें. इसके बाद उसमें 2–3 चम्मच तेल डालें. तेल गर्म होने पर उसमें साबुत मसाले जैसे जावित्री, लौंग, दालचीनी, तेज पत्ता, बड़ी इलायची और छोटी इलायची डालकर हल्का भून लें, ताकि मसालों की खुशबू अच्छी तरह निकल आए. इसके बाद कटे हुए प्याज डालकर उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर धोकर रखे हुए चावल कुकर में डालें और मसालों के साथ हल्का मिला लें. ध्यान रखें कि चावल को पहले साफ पानी से धोकर 5-10 मिनट के लिए भिगोकर रखें. अब चावल के अनुसार पानी डालें. आमतौर पर 1 कप चावल के लिए 2 कप पानी डालना सही माना जाता है. इससे पुलाव के दाने खिले-खिले बनते हैं और चावल चिपचिपा नहीं होता. इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद कर लगभग 5 सीटी आने दें. गैस बंद करने के बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें. इस दौरान एक छोटे पैन में थोड़ा घी गर्म करके..आगे का रेसिपी जानने के लिए देखें वीडियो.. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail