20 सेकंड में शाही साफा तैयार, जालोर का ये हुनर बना पहचान, तीन पीढ़ियों से जिंदा परंपरा का कमाल

Image credit: Internet

Rajasthani Safa : राजस्थान में शादी का सीजन आते ही रंग-बिरंगे साफों की रौनक हर जगह नजर आने लगती है. यह सिर्फ पहनावा नहीं, बल्कि सम्मान और परंपरा की पहचान है. जालोर का एक परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से इस खास कला को जीवित रखे हुए है. इसी परिवार के अरविंद सेन अपने अनोखे हुनर के लिए जाने जाते हैं, जो महज 20 सेकंड में एक साफा बांध देते हैं. शादी सीजन में उनकी इतनी डिमांड रहती है कि लोग दूर-दूर से उन्हें बुलाते हैं. उन्होंने यह कला अपने दादा से सीखी और अब 15 साल से इसे आगे बढ़ा रहे हैं. वे जोधपुरी, जैसलमेरी समेत कई तरह के साफे बड़ी खूबसूरती से बांधते हैं. इतना ही नहीं, मंदिरों की मूर्तियों को भी साफा पहनाते हैं. उनका यह हुनर आज सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति को जिंदा रखने का जरिया बन चुका है.   Read More ...

free visitor counters