पुष्कर में महके देसी गुलाब, 2000 बीघा में बंपर खेती, रोज हजारों किलो फूल पहुंच रहे मंदिर-दरगाह

Image credit: Internet

Pushkar News : तीर्थराज पुष्कर इन दिनों देसी गुलाब की भीनी-भीनी खुशबू से सराबोर है. ब्रह्मा नगरी के नाम से प्रसिद्ध इस क्षेत्र में करीब 2000 बीघा से अधिक जमीन पर गुलाब की बंपर खेती हो रही है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. यहां रोजाना 2 से 3 हजार किलो तक गुलाब के फूल मंडियों के जरिए देशभर में भेजे जा रहे हैं. इन फूलों की खास मांग धार्मिक स्थलों पर रहती है, जहां अजमेर शरीफ दरगाह और बड़े मंदिरों में पुष्कर के गुलाब पहुंचते हैं. चेत्र और वैशाख का समय गुलाब की खेती के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है, जिससे उत्पादन अपने चरम पर है. हालांकि अधिक आवक के कारण कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन किसानों को लगातार बाजार मिल रहा है. गुलाब के साथ-साथ यहां अन्य फूलों की खेती भी किसानों की आय बढ़ाने में सहायक बन रही है.   Read More ...

free visitor counters