खतरे में आपका बैंक बैलेंस! AI का महाचोर क्लॉड मेथोस आया सामने, बिना पासवर्ड उड़ा लेगा सारा पैसा! म

Image credit: Internet

दुनिया भर के बैंकिंग सिस्टम में हलचल मच गई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक के नए मॉडल ‘क्लॉड मेथोस’ को लेकर बड़ा खतरा सामने आया है. यह एआई मॉडल मूल रूप से साइबर सुरक्षा की कमजोरियां खोजने के लिए बनाया गया था, लेकिन टेस्टिंग में यह इतना ताकतवर निकला कि मिनटों में जटिल पासवर्ड और सिक्योरिटी सिस्टम तोड़ सकता है. रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि इस मॉडल के कुछ हिस्से लीक हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. खतरे को देखते हुए भारत में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकरों और आईटी विशेषज्ञों के साथ हाई-लेवल मीटिंग की है. सरकार ने बैंकों को साइबर सुरक्षा मजबूत करने और रियल-टाइम अलर्ट सिस्टम तैयार रखने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल कोई बड़ा साइबर हमला सामने नहीं आया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह AI गलत हाथों में पहुंचा, तो बैंक अकाउंट और डेटा दोनों गंभीर खतरे में पड़ सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters