योग से बदल रहीं जिंदगी! कोटा की शुभांगी का मिशन, बच्चों से बुजुर्गों तक मुफ्त में सिखा रहीं हेल्दी लाइफस्टाइल

Image credit: Internet

Benefits Of Doing Yoga : कोटा की बेटी शुभांगी गालव आज योग के जरिए समाज में एक सकारात्मक बदलाव की मिसाल बनकर उभर रही हैं. योगा साइंस में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने इसे सिर्फ करियर नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बना लिया. केंद्रीय विद्यालय में योग शिक्षिका के रूप में कार्यरत शुभांगी स्कूल के साथ-साथ अपने खाली समय में बच्चों और बुजुर्गों को मुफ्त में योग सिखाती हैं. पिछले पांच वर्षों में वह 100 से अधिक लोगों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं. उनका मानना है कि योग केवल शरीर को फिट रखने का जरिया नहीं, बल्कि मानसिक शांति और बेहतर जीवनशैली का आधार है. कोरोना काल के अनुभव ने उन्हें योग के महत्व को समझाया और तभी से उन्होंने इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. आज शुभांगी अपने छोटे-छोटे प्रयासों से लोगों को स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं.   Read More ...

free visitor counters