रेगिस्तान के पास कम पानी में किया चमत्कार, जयपुर के किसान ने खेत में उगाए विदेशी फल और पेश की नई मिसाल

Image credit: Internet

Agriculture News : जयपुर के चौमूं क्षेत्र के रामपुरा गांव में एक किसान ने अपनी सोच और मेहनत से खेती की नई मिसाल पेश की है. डॉ. बीसी जाट ने कम पानी और कठिन जलवायु में भी खेती को सफल बनाकर दिखाया है. 1996 में एक बीघा जमीन से शुरू हुई यह यात्रा आज नवाचारों की प्रयोगशाला बन चुकी है, जहां कई तरह के विदेशी और पारंपरिक पेड़-पौधे लगाए गए हैं. खेजड़ी, बेर, अंजीर, स्टार फ्रूट, चीकू, सीताफल जैसे फलदार पेड़ों के साथ-साथ महगनी और चंदन जैसे बहुमूल्य पेड़ भी यहां उगाए जा रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने बारिश के पानी को सहेजकर सिंचाई की व्यवस्था की, जिससे ट्यूबवेल की जरूरत नहीं पड़ी. आज उनका खेत किसानों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के लिए सीखने का केंद्र बन गया है, जो टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरणा देता है.   Read More ...

free visitor counters