घर पर बनाएं नेचुरल गुलाब शरबत, गर्मियों में देगा भरपूर ठंडक, जानें तैयार करने का आसान रेसिपी

Image credit: Internet

Rose Sharbat recipe: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए गुलाब शरबत एक बेहतरीन विकल्प है. जिसे घर पर आसानी से नेचुरल तरीके से बनाया जा सकता है. शालू बताती है कि बाजार के शरबत में मिलावट हो सकती है. इसलिए वे इसे घर पर तैयार करती है. इसे बनाने के लिए गुलाब के फूल, चीनी, चुकंदर और नींबू की जरूरत होती है. सबसे पहले चीनी को पानी में पकाकर चाशनी तैयार करें. फिर इसमें गुलाब के फूल डालकर उनका रंग और खुशबू निकालें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ चुकंदर मिलाएं. जिससे शरबत को प्राकृतिक रंग मिलता है. मिश्रण ठंडा होने पर थोड़ा नींबू रस डालें, जिससे चाशनी जमे नहीं. यह शरबत 30-40 मिनट में तैयार हो जाता है. इसे बोतल में भरकर रखा जा सकता है और गर्मियों में ठंडा पेय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.   Read More ...

free visitor counters