बेटिया मचा रहीं धूम... पुष्कर की अक्षरा बनी मेहनत की मिसाल, 95% अंक लाकर बनीं टॉपर
RBSE Results 2026 Topper Success Story: अजमेर जिले के पुष्कर की छात्रा अक्षरा वैष्णव ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है. उनकी इस उपलब्धि ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में गर्व का माहौल बना दिया है. साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली अक्षरा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई के दम पर यह मुकाम हासिल किया. अक्षरा बताती हैं कि उन्होंने पूरे साल नियमित रूप से पढ़ाई की और हर विषय को समझने पर जोर दिया. परीक्षा से पहले स्कूल में आयोजित मैराथन कक्षाओं, जहां रोजाना 6 घंटे पढ़ाई होती थी, ने उनकी तैयारी को और मजबूत किया. उनके पिता एक छोटी कंप्यूटर दुकान चलाते हैं और माता गृहिणी हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया. अक्षरा अब आगे भी मेहनत जारी रखते हुए अपने करियर में ऊंचाइयों तक पहुंचने का सपना देख रही हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail