Petrol Pump : पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें... तेल है या नहीं, बातें अफवाह या सही? यहां जानें पूरी बात

Image credit: Internet

Petrol Pump Situation News : जालोर शहर में बीती रात पेट्रोल खत्म होने की अफवाह ने लोगों के बीच अचानक हड़कंप मचा दिया. जैसे ही खबर फैली कि पेट्रोल पंप बंद हो सकते हैं और ईंधन की कमी हो रही है, बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ पंपों पर पहुंचने लगे. देखते ही देखते लंबी कतारें लग गईं और हर कोई जल्द से जल्द पेट्रोल भरवाने की कोशिश में जुट गया. हालात कुछ समय के लिए इतने बिगड़ गए कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा. पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार यह सब एक अफवाह का नतीजा था, जबकि हकीकत में ईंधन की कोई कमी नहीं थी. देर रात तक हालात काबू में आ गए और आज सुबह से स्थिति पूरी तरह सामान्य नजर आई. अब पंपों पर न तो भीड़ है और न ही कोई घबराहट, जिससे साफ हो गया कि यह पूरा मामला सिर्फ अफवाह की वजह से पैदा हुआ था.   Read More ...

free visitor counters