नाबालिग के हाथ में रोड रोलर, कानों में हेडफोन... ले ली पिता की जान, जिंदगी के लिए जंग लड़ रही बेटी

Image credit: Internet

पंजाब के बठिंडा की गणेशा बस्ती में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सड़क से गुजर रहे रोड रोलर ने स्कूटर सवार पिता-पुत्री को कुचल दिया. हादसे में विशाल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी मन्नत गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची का इलाज एम्स में चल रहा है. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. फुटेज में दिख रहा है कि विशाल गुप्ता अपनी बेटी के साथ स्कूटर पर जा रहे थे, अचाकर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर रोड उल्टा चल रहे रोलर के सामने गिर गई. कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले रोड रोलर पिता-पुत्री के ऊपर से गुजर गया. स्थानीय लोगों ने बच्ची को तुरंत बाहर निकाला. परिजनों ने आरोप लगाया है कि रोड रोलर एक नाबालिग चला रहा था और उसने हेडफोन लगाए हुए थे. लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. हादसे के बाद इलाके में लोगों ने प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया. परिवार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को इंसाफ देने की मांग की है.   Read More ...

free visitor counters