सड़क से गुजर रहे शख्स पर कुत्ते ने किया हमला, जख्मी पर ही दर्ज हो गई FIR, देखें रोचक VIDEO

Image credit: Internet

Jammu and Kashmir: कश्मीर के मगाम इलाके में एक कुत्ते को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था. इसके बाद गुस्साए व्यक्ति ने कुत्ते को पकड़ लिया. कुछ ही देर में आसपास मौजूद कई लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने मिलकर कुत्ते की पिटाई शुरू कर दी. घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई और पशुओं के साथ क्रूरता का मामला बताया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश भी की जा रही है.   Read More ...

free visitor counters