VIDEO: जब मिले PM मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे... हाथ मिलाया, दोनों मुस्कुराए, देखें वो पल

Image credit: Internet

आज संसद परिसर के प्रेरणा स्थल पर एक खास मौका देखने को मिला, जब देश के कई बड़े नेता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इसी दौरान एक दिलचस्प पल भी कैमरे में कैद हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आमने-सामने आए. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया, मुस्कुराए और थोड़ी देर बातचीत भी की. आम तौर पर राजनीतिक मतभेदों के बीच ऐसे हल्के-फुल्के और दोस्ताना पल कम ही देखने को मिलते हैं, इसलिए ये दृश्य लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे और सभी ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी.   Read More ...

free visitor counters