Health Tips: गर्मियों में शरीर को रखे ठंडा, बिना तेल की ये देसी सब्जी बनी लोगों की पहली पसंद
Famous Recipe: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच लोग अब ऐसे भोजन की तलाश कर रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाए. ऐसे में बिना तेल की लौकी की सब्जी तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही है. नागौर में कई घरों में यह हल्की और हेल्दी डिश रोजाना की थाली का हिस्सा बन चुकी है. खास बात यह है कि इस सब्जी को बनाने में तेल का इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लौकी में भरपूर पानी, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी गर्मियों में हल्का और कम तेल वाला भोजन खाने की सलाह देते हैं. गृहणी सुनीता कंवर के अनुसार इस सब्जी को बनाने की विधि बेहद आसान है और कम मसालों में तैयार होने के बावजूद इसका स्वाद काफी संतुलित रहता है. धीमी आंच पर पकने से लौकी का प्राकृतिक स्वाद बना रहता है और ऊपर से डाला गया नींबू रस व हरा धनिया इसे और ताजगी भरा बना देता है. फिटनेस पसंद करने वाले लोग, बुजुर्ग और डायबिटीज मरीज भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं. गर्मियों में यह देसी रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल बनकर सामने आ रही है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail