नवी मुंबई में गुलाबी हुआ समंदर! वेटलैंड्स बने ‘पिंक पैराडाइज’, हर तरफ दिख रहे फ्लेमिंगो ही फ्लेमिंगो

Image credit: Internet

नवी मुंबई के नेरुल स्थित एनआरआई कॉम्प्लेक्स के पीछे क्रीक इलाके में इन दिनों फ्लेमिंगो का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है. हजारों की संख्या में पहुंचे गुलाबी फ्लेमिंगो ने पूरे वेटलैंड्स को गुलाबी रंग में रंग दिया है. सुबह और शाम के समय यह दृश्य लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है. बड़ी संख्या में लोग और फोटोग्राफर इस प्राकृतिक खूबसूरती को कैमरे में कैद करने पहुंच रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, फ्लेमिंगो का आगमन वेटलैंड्स की बेहतर जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन का संकेत माना जाता है. बीते कुछ वर्षों से यह नजारा नवी मुंबई की पहचान बनता जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters