घर पर बनाएं चटपटा सहजन का अचार, स्वाद और सेहत दोनों में बेस्ट, जानें आसान रेसिपी
Sahjan Pickle Recipe: अगर आप खाने के साथ चटपटा स्वाद पसंद करते है तो सहजन का अचार बेहतरीन विकल्प है. यह स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. सहजन में पोषक तत्व भरपूर होते है. जिससे हड्डियां मजबूत होती है और शरीर को ताकत मिलती है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले सहजन की फली को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर सरसों, कलौंजी, मेथी, सौंफ को हल्का भूनकर पीस लें. इसके बाद सहजन में लहसुन, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हींग, लाल मिर्च, नमक, हल्दी और आमचूर मिलाएं. ऊपर से गर्म किया हुआ सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. आखिर में गन्ने का सिरका डालें और मिश्रण को कांच के जार में भर दें. इसे 2 से 3 दिन धूप में रखें. स्वादिष्ट सहजन का अचार तैयार हो जाएगा. Read More ...
Related posts
मनरेगा को लेकर आया बड़ा अपडेट, केंद्र सरकार ने जारी किए 17,744 करोड़ रुपये
कोलकाता के डिप्टी पुलिस कमिश्नर के घर ईडी की रेड, सोना पप्पू केस में एक्शन
शख्स ने बच्चों को खिलाया खाना, एहसान से भर गई डॉगी मां, पंजे उठाकर दिया आशीर्वाद
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail