किसान ने आधे एकड़ में उगाया निशान बैंगन, 2 महीने में तैयार, 4 महीने तक लगातार कमाई

Image credit: Internet

Brinjal Cultivation: बैंगन की खेती किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा कमाई का बेहतर विकल्प बन रही है. रामपुर के किसान सोमराज कई सालों से निशान बैंगन की खेती कर रहे है. उन्होंने बताया कि यह बैंगन आकार में बड़ा चमकदार और आकर्षक होता है. इसलिए मंडी में इसकी अच्छी पहचान बन जाती है और व्यापारी भी इसे पसंद करते है. सोमराज ने आधे एकड़ में इसकी खेती की है. पौधा लगाने के करीब दो महीने बाद फल आना शुरू हो जाता है और करीब चार महीने तक लगातार उत्पादन मिलता रहता है. हर चौथे-पांचवें दिन तुड़ाई की जा सकती है. जिससे नियमित आमदनी होती रहती है. किसान के अनुसार एक बीघा में करीब 10 ग्राम बीज पर्याप्त होता है. अच्छी देखभाल पर एक बार की तुड़ाई में 5 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है. बाजार में इसका भाव 40 से 50 रुपये किलो तक मिलता है. जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा होता है.   Read More ...

free visitor counters