मूंग के साथ गन्ने की प्राकृतिक खेती, किसान कमा रहा लाखों; जानें दो फसल उगाने का तरीका

Image credit: Internet

Cultivation of Moong and Sugarcane: फिरोजाबाद जिले के शांति गांव के किसान सचिन राजपूत पिछले 8 साल से प्राकृतिक तरीके से गन्ने की खेती कर रहे है. वह गन्ने के साथ मूंग की सहफसल उगाते है, जिससे खेती की लागत काफी कम हो जाती है. किसान घर पर ही जीवामृत और घन जीवामृत बनाकर खेतों में प्रयोग करते है, जिससे गन्ने की पैदावार बेहतर होती है. एक एकड़ में करीब 400 कुंतल गन्ना और 3-4 कुंतल मूंग का उत्पादन मिल जाता है. किसान बताते है कि उनका गन्ना मंडी नहीं जाता, बल्कि जूस बेचने वाले व्यापारी सीधे खेत से खरीदकर ले जाते है. फरवरी में गन्ने की कीमत करीब 900 रुपये प्रति कुंतल से शुरू होती है और जून तक 1900 रुपये तक पहुंच जाती है. इसके अलावा वे गन्ने से जूस और गुड़ बनाकर भी बेचते है, जिससे उन्हें लाखों की आमदनी होती है.   Read More ...

free visitor counters