Video: फेल हुई फौज की दौड़, तो खेती में लगाई छलांग! 1.5 लाख लगाकर सालाना 15 लाख कमा रहा है बिहार का यह लाल

Image credit: Internet

Agriculture Success Story: गया के एक युवा की यह कहानी साबित करती है कि अगर देश सेवा का जज्बा हो, तो उसे सरहद के साथ-साथ अपनी मिट्टी की सेवा करके भी पूरा किया जा सकता है. फौज की वर्दी पहनने का सपना टूटा, तो मोहम्मद अरमान आलम ने हल थामा और आज वे खेती के कमांडो बनकर सालाना 15 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. गया जिले के दुलरा गांव के रहने वाले अरमान ने पारंपरिक टमाटर की खेती से आगे बढ़कर रेड लेडी 786 प्रजाति के पपीते के साथ प्रयोग किया. बेंगलुरु से बीज मंगवाकर अपनी छत पर नर्सरी तैयार की और फिर दो बीघे के खेत में 1200 पौधे रोप दिए. नतीजा यह रहा कि महज 4 महीने में ही पेड़ों पर फल लद गए. आज वे बोधगया के बाजारों में 35 रुपये किलो पपीता बेचकर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. अरमान का यह गया मॉडल अब आसपास के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है. कम लागत और आधुनिक तकनीक (यूट्यूब से सीखी गई) के दम पर उन्होंने खेती को एक मुनाफे वाला बिजनेस बना दिया है.   Read More ...

free visitor counters