सालासर बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम! लाखों भक्त, चमत्कारी धूणी और भव्य भोग के साथ किया गया आयोजन

Image credit: Internet

Hanuman Jayanti Celebration At Salasar Balaji Dham : सालासर बालाजी धाम में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रात 2 बजे से ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए, और श्रद्धालु बाबा के बाल भोग व छप्पन भोग का आनंद लेने कतार में लग गए. दिल्ली से बालाजी की ज्योत लेकर पैदल आए श्रद्धालु सेवा दल ने चांदी के छत्रों से सजी ध्वजा बाबा के दरबार में चढ़ाई. मंदिर में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ जयकारे लगाए. खास बात यह रही कि हनुमानजी ने अपने भक्त मोहनदास को दाढ़ी-मूंछ में दर्शन दिए, जैसा भक्त ने भविष्य में देखने का वचन लिया था. 300 साल पुरानी बालाजी की धूणी आज भी जल रही है और यह अखंड ज्योत श्रद्धालुओं के लिए चमत्कारी मानी जाती है. चैत्र और आश्विन पूर्णिमा पर सालासर धाम में विशाल मेला लगता है, जहां लाखों भक्त बाबा के दर्शन और मनौती के नारियल बांधने आते हैं.   Read More ...

free visitor counters